WhatsApp यूजर्स को नया ऑप्शन बहुत जल्द मिल सकता है।
यूजर्स के लिए बिल पेमेंट का ऑप्शन लाया जा सकता है।
यानी बहुत जल्द आप बिल पेमेंट WhatsApp की मदद से कर सकते हैं।
गूगल पे, फोन पे जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह ये फीचर दिया जाएगा।
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp जल्द ही UPI Lite पेमेंट ऑप्शन पेश कर सकता है।
आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
WhatsApp UPI Lite पेमेंट
WhatsApp UPI Lite के बारे में जानकारी Android Authority मिली है। इसमें APK टियरडाउन में देखा गया।
WhatsApp के v2.25.5.17 बीटा वर्जन में UPI Lite से जुड़े कोड स्ट्रिंग्स पाए गए हैं।
नए अपडेट्स से पता चलता है कि ये फीचर फिल्हाल टेस्टिंग मोड में है।
चूंकि यह फीचर बीटा वर्जन में मिला है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि इसे स्टेबल अपडेट के जरिए सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा।
UPI Lite से बनेगा काम
ऐप के कोड में लिखा गया है कि WhatsApp UPI Lite पेमेंट्स तब भी काम करेगा जब सर्वर व्यस्त होंगे, और इसका फेलियर रेट काफी कम होगा।
यूजर्स को बहुत जल्द पिन-फ्री पेमेंट्स का ऑप्शन मिल सकता है। UPI Lite सिर्फ मुख्य डिवाइस पर ही काम करने वाला है।
यानी यह लिंक्ड डिवाइसेज पर उपलब्ध नहीं होगा। अगर अभी की बात करें तो WhatsApp पर UPI Lite का ऑप्शन नहीं मिलता है।
Samsung Wallet, PhonePe, GPay जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स की तरह ही WhatsApp भी इसका हिस्सा बन सकता है।
WhatsApp का यूजरबेस बहुत ज्यादा है और इसकी वजह से UPI Lite भी उपलब्ध हो सकता है।
UPI Lite क्या है?
UPI Lite को छोटी ट्रांजैक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से ट्रांजैक्शन काफी आसान और फास्ट हो जाती है।
यूजर्स पहले से इसमें एक तय राशि लोड कर सकते हैं और फिर बिना किसी अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन के छोटे पेमेंट कर सकते हैं।
ये मीडियम सिक्योर होता है। यही वजह है कि यूजर्स को ये काफी पसंद भी आता है।
अभी व्हाट्सऐप की मदद से यूजर्स के लिए पेमेंट करना आसान होने वाला है।
WhatsApp पहले ही यूजर्स को पेमेंट ट्रांसफर करने का ऑप्शन दे रहा है। इसकी मदद से आप UPI पेमेंट कर सकते हैं।
अभी नया ऑप्शन मिलने के बाद आपके लिए काम ज्यादा आसान हो जाएगा।
यूपीआई पेमेंट के लिए आप इसे यूज कर सकते हैं। साथ ही आपका बिल पेमेंट करने का भी काम पूरा हो जाएगा।