YouTube जल्द ही सस्ता प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेश कर सकता है।
यूट्यूब का यह प्लान YouTube Premium Lite नाम से लॉन्च हो सकता है।
इस प्लान के साथ यूजर्स को कम कीमत पर एड-फ्री कंटेंट का एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, कुछ कटेंट जैसे म्यूजिक वीडियो पर एड देखन को मिल सकते हैं।
इस प्लान के जरिए कंपनी सीधे तौर पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify और Apple Music को चुनौती देने की प्लानिंग कर रही है।
लॉन्च किन देशों में होगा?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube Premium Lite सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाईलैंड और अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके बाद गूगल इसे दूसरे देशों में धीरे-धीरे रोलआउट करेगी।
YouTube Premium Lite क्या होगी कीमत?
रिपोर्ट की माने तो अमेरिका में इस लाइट प्लान की कीमत YouTube Premium से कम होगी। US में यूट्यूब का प्रीमियम प्लान की कीमत $13.99 (करीब 1,200) प्रति माह है।
YouTube Premium Lite के संभावित फीचर्स
YouTube Premium Lite प्लान में ज्यादातर वीडियो एड-फ्री होंगे। हालांकि, यूजर्स को म्यूजिक वीडियो में एड देखने को मिलेंगे।
इसके साथ ही हाउ-टू, ट्यूरोरियल्स और नॉन-म्यूजिक वीडियो में एड नहीं होंगे।
ऐसे यूजर्स जो एड फ्री म्यूजिक वीडियो देखना पसंद करते हैं उन्हें YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
YouTube Premium Lite भारत में कब आएगा?
फिलहाल भारत में YouTube Premium Lite प्लान लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।
YouTube Premium प्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह है।
इस साथ ही स्टूडेंट प्लान की कीमत 99 रुपये मंथली और फैमिली प्लान की कीमत 299 रुपये मंथली है।