युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी। मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को जहां खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा, तो वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। चेस से डी गुकेश, हॉकी से हरमनप्रीत सिंह, पैरा-एथलैटिक्स से प्रवीण कुमार और शूटिंग से मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि मनु भाकर का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट से गायब था। इस मामले पर मनु भाकर के पिता ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बेटी मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित नहीं किए जाने पर सरकार पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन आखिरकार काफी लड़ने के बाद मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा हैं।
पैरा एथलेटिक्स
खेल रत्न अवॉर्ड (Khel Ratna Award Prize Money 2024) पाने वाले खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये नकद राशि दी जाती है। इसके अलावा विजेता को एक अवॉर्ड और प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। 2020 तक खेल रत्न जीतने पर सिर्फ 7.5 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया।