Logo
Dashboard
Article
Add Article
Article list
Logout
Add Article
Add Article
Article Title
Article Text 1
लोकतांत्रिक देश में चुनाव का खास महत्व होता है। किसी भी देश में हो रहे चुनाव में अगर लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, तो यह उस राष्ट्र के लिए सुखद एहसास होता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। चुनाव आयोग के अनुसार हमारे देश में हो रहे चुनावों में लोग दिल से हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल, चुनाव आयोग ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में हुए चुनावों से जुड़ा एक डाटा जारी किया है। इस डाटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस लोकसभा चुनावों में 64.64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देश में हुए इस साल के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे खास है कि इस चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। चुनाव आयोग के अनुसार भारत में लोकतंत्र अन्य देशों के मुकाबले अभूतपूर्व है।
Article Text 2
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से जुड़ी 42 और इसी के साथ चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) की 14-14 रिपोर्ट जारी कीं। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ये रिपोर्ट विश्व के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए मददगार साबित होंगी। इस रिपोर्ट में साझा की गई जानकारी के अनुसार साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में देश के 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जो साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा है। इसी के साथ देश के मतदाताओं ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में हुए चुनाव में 12,459 नामांकन दाखिल किए गए, जबकि 2019 में यह संख्या 11,692 थी। इसके साथ ही इस साल कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। चुनाव आयोग ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके अनुसार पता चलता है कि देश में हो रहे चुनावों में महिला मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक भाग लिया।
Article Text 3
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव में 65.78% महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, 65.55% पुरुष मतदाता इसमें शामिल हुए। इसके अलावा एक नजर डालें महिला उम्मीदवारों की तो इस संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2024 में चुनाव लड़ने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 800, लेकिन साल 2019 में ये संख्या 726 थी। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के आंकड़ों से जुड़ी 42 और चार राज्य विधानसभा चुनावों की 14-14 रिपोर्ट जारी कीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2024 में 12,459 नामांकन दाखिल किए गए, जबकि 2019 में यह संख्या केवल 11,692 थी। 2024 लोकसभा चुनाव में 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। वहीं, 2019 में 8,054 उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे। चुनाव आयोग के अनुसार साल 2024 में कुल 97.97 करोड़ से अधिक नागरिकों ने खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत किया था। हालांकि, ये संख्या साल 2019 में केवल 91.19 करोड़ से अधिक थी। चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं की संख्या में 7.43 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इन पंजीकृत मतदाताओं में से 2024 में 64.64 करोड़ लोगों ने वोट डाले थे, जबकि 2019 में 61.4 करोड़ ने वोट डाले थे।
Article Type
News
Story of Parmarth
Story of Purusarth
Article Language
Gujrati
Hindi
English
Display on Section
Home Page Small Slider
Home Page Big Slider
Top Stories
State
Gujarat
Andhra Pradesh
Andaman and Nicobar Islands
Arunachal Pradesh
Assam
Bihar
Chandigarh
Chhattisgarh
Dadar and Nagar Haveli
Daman and Diu
Delhi
Lakshadweep
Puducherry
Goa
Haryana
Himachal Pradesh
Jammu and Kashmir
Jharkhand
Karnataka
Kerala
Madhya Pradesh
Maharashtra
Manipur
Meghalaya
Mizoram
Nagaland
Odisha
Punjab
Rajasthan
Sikkim
Tamil Nadu
Telangana
Tripura
Uttar Pradesh
Uttarakhand
West Bengal
Area
News
Story of Parmarth
Story of Purusarth
Article Tags
Article Image Url 1
Article Image Url 2
Article Image Url 3
Video Url
Article Location
Article Keywords